मसूरी,19,सितम्बर,पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना में हुआ कोरोना विस्पोट दुगल विला में 5 लोग कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद दुग्गल विला किया सील।
पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना का कहर रुक नही रहा है।
लाइब्रेरी स्थित दुग्गल विला में 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दुग्गल विला को सील कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुँच कर वहाँ रह रहे लोगो के कोरोना की जाँच शुरू कर दी है।
मसूरी कोविड 19 नोडल अधिकारी डाक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि यहाँ रह रहे 5 लोगो मे कल कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उपजिलाधिकारी ने इसे कन्टलमेट जॉन घोषित कर सील कर दिया था।जिसके बाद यहाँ रह रहे लगभग 70 लोगो मे कोरोना की जाँच की जा रही हैं। साथ ही इनको कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही आज 33 लोगो की आर,टी,पी,सी,आर,जाँच की गई हैं।लगभग 16 लोगो की रेपिड जाँच की है जो कि नेगिटिव आई है।
मसूरी कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर राणा ने बताया कि अब तक मसूरी में लगभग 54 लोगो मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।सभी 54 लोग रिकवर होकर अपने घर चले गए है।
आज दोपहर खबर लिखे जाने तक दुग्गल विला में 70 लोगो मे से 23 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे से 4 लोगो मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
