मसूरी,22,सितम्बर,पहाड़ो की रानी मसूरी में कोरोना का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है।
कल क्रिश्चियन विलेज बार्लोगंज में तीन लोगो मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद क्रिश्चियन विलेज का एक भाग सील कर दिया था।
आज भी उपजिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल में 70 लोगो मे कोरोना संक्रमण की जाँच की गई जिसमें से तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
मसूरी कोविड19 नोडल अधिकारी डाक्टर प्रदीप राणा से मिली जानकारी के अनुसार तीनो लोग मसूरी नगरपालिका परिषद में कार्यरत हैं। तीनो लोगो को होम क्वारंटाइन किया गया हैं।

