मसूरी,27,सितम्बर, पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाये गए पेट्रोलपंप से हटाया जाएगा अवैध कब्जा।
पालिका अधिशासी अधिकारी ने फिलिंग स्टेशन की एन ओ सी निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी हैं। जिलाधिकारी के अंतिम रूप से एन ओ सी निरस्त करने के बाद पालिका की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
बता दे ऊक्त भूमि पालिका ने 1993 में रोटरी क्लब को गरीब छात्रों के हित के लिए तत्कालीन अध्यक्ष ने 100 वार्षिक किराए पर सेन्टर चलाने को दी थी।
रोटरी क्लब को पालिका ने जिस प्रयोजन के लिए भूमि दी थी उसके विपरीत बगैर पालिका को विश्वास में लिए रोटरी क्लब ने संजय कुमार गोयल को बेच दी।
इस भूमि पर वर्तमान में ओम फिलिंग स्टेशन बना हुआ है।
जिसकी जाँच के बाद देहरादून तहसीलदार ने जाँच में पाया कि ऊक्त भूमि कूट रचित साजिश के तहत बेच दी गई है। जिसके बाद।
जिला प्रशासन के माध्यम से मण्डलायुक्त को जाँच रिपोर्ट भेज दी गई थी। जिसके बाद मण्डलायुक्त ने एस. आई. टी. और
शहरी विकास सचिव को कार्यवाही करने को संस्तुति भी दे दी है।ताकि अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों पर मुकदमा कर साथ ही मिलीभगत में शामिल पालिका कर्मियों पर भी जाँच की जा सके।

