मसूरी,1,अक्टूबर, पहाड़ो की रानी मसूरी में भी हाथरस में मनीषा वाल्मीकि के साथ हुई दरिंदगी पर लोगो मे उबाल।
मसूरी की शान्त वादियों में भी मनीषा वाल्मीकि के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध ओर दोषियों को फाँसी की मांग को लेकर लोगो मे उबाल देखने को मिला जिसके चलते वाल्मीकि समाज और मसूरी के स्थानीय निवासियों ने एमडीडीए पार्किंग से रैली निकालते हुए दोषियों को फाँसी की माँग करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से
महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में दोषियो को फाँसी की माँग के साथ मृतक मनीषा के परिवार को एक करोड़ मुवावजा ओर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी की माँग की है।
दूसरी और एमपीजी कालेज मसूरी छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पवार ने एमपीजी कालेज के छात्रों के साथ दोषियों को फाँसी की माँग और मुवावजे की माँग को लेकर उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
इस मौके पर बाल्मीकि समाज उत्थान सभा के राजेन्द्र प्रधान राजकुमार , बॉबी, विकी,सागर,राधेश राजोरी,व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल जगजीत कुकरेजा,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
