दर्दनाक,,ऋषिकेश निर्माणाधीन पुल टूटने से एक मजदूर की मौत 14 घायल,,,,,,

 ऋषिकेश 22 बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी गूलर के पास एक निर्माणाधीन पुल के टूट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है घटना देर शाम की है घटनास्थल पर ऋषिकेश मुनी की रेती और देवप्रयाग थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़़ा है अब तक 14 मजदूरों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा जा चुका है बताया गया कि बदरीनाथ राजमार्ग 58 पर गूलर के पास आलवेदर रोड के तहत एक 20 से 25 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण चल रहा था। शाम को पुलिया का लेंटर पड़ रहा था। करीब साढ़े 6 बजे पुलिया गिर गई। मौके पर काम कर रहे 14 मजदूर पुलिया के मलबे में दब गए।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेज दिया है। एसडीएम नरेंद्र नगर वदंना वर्मा ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 14 घायलों को 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया, जहां 4 घायलों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 58 पर गूलर के पास निर्माणाधीन पुल पर  दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *