(देखिए वीडियो)पहाड़ो की रानी मसूरी की ऐतिहासिक मॉल रोड बनी निशुल्क पार्किंग,,,,,,,

 मसूरी,29,नवम्बर, पहाड़ो की रानी मसूरी की ऐतिहासिक माल रोड आजकल निशुल्क पर्किंग बन गई है।

जब से माल रोड से पटरी व्यवसायियों के हटाया गया है ।तब से ही मसूरी मॉल रोड पर्यटकों ओर स्थानीय निवासियों के लिए निःशुल्क पर्किंग बन गई है। झूलघर से लाइब्रेरी तक  पर्यटक और स्थानीय निवासी दोनों और गाड़ी पार्क कर बेख़ौफ़ छोड़ देते है।  जिसको हटाने या चालान करने की जहमत ना तो कोई पालिका कर्मचारी औऱ ना ही पुलिस विभाग का कोई सिपाही उठाता है।

जिसके चलते सुबह से शाम तक मॉल रोड के दोनों और गाड़ियों की लम्बी कतार देखने को मिल जाएगी। दूसरी और कैमल्स बेक रोड में 12 महीने होटलों औऱ स्थानीय निवासियों की गाड़ी खड़ी रहती है। जिससे कि वहाँ वॉक करने और पैदल चलने वाले लोगो ओर छोटे बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।गाड़ी तो पार्क होती ही है इसके साथ ही जगह जगह निर्माण सामग्री के ढेर लगे रहते है। जिसके चलतेपहाड़ो की रानी मसूरी के ऐतिहासिक कैमल्स बेक रोड पर कोढ़ पर खाज का काम कर रही है।स्थानीय निवासियों के बार बार शिकायत करने पर भी शासन प्रशासन द्वारा सूध नही ली जा रही हैं।

इस वारे में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से बात करने। पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो के साथ एक स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर । और पुलिस  विभाग के साथ जल्द ही बैठक कर इनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा ।

बरहाल अब ये देखना है कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पुलिस विभाग के साथ मिलकर पहाड़ो की रानी मसूरी की ऐतिहासिक मॉफ रोड को कब इस निशुल्क पार्किंग से निजात दिलाते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *