मसूरी,29,नवम्बर, मसूरी से लगते पर्यटक स्थलकैम्पटी के थाने में 4 पुलिस कांस्टेबलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद क्षेत्र में भय बना हुआ है।
मसूरी कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि चारो पुलिस कर्मियों का कोरोना रेपिड टेस्ट सिविल अस्पताल मसूरी में किया गया था।रेपिड टेस्ट रिपोर्ट में चारो पुलिस कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कैम्पटी थाना प्रभारी कविता रानी ने बताया कि 4 पुलिस कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद दो पुलिस कॉन्स्टेबल को कैम्पटी क्वारंटाइनसेंटर में 14 दिन के क्वारनटिन किया गया है।औरदो कॉन्स्टेबलों को टिहरी के क्वारनटिन सेंटर कोटि कॉलोनी क्वारंटाइन किया गया है।
इसके साथ ही एतिहात के तौर पर कैम्पटी थाने को 48 घण्टे के लिए सील कर दिया गया ।

