मसूरी,,उत्तराखंड औऱ मसूरी आम आदमी पार्टी लोगो के घर घर जाकर टोपी पहनाने का कर रही है काम ,,,,( पूजा लाल)

 मसूरी,14,जनवरी 2022 विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पहाड़ो की रानी मसूरी में ठंड के मौसम में भी इन दिनों राजनीति गरमाई हुईं है। राजनीतिक पार्टियों में पार्टी को मजबूत करने के लिये कई प्रकार के राजनीतिक हथकंडे अपनाए जा रहे है ।जहां आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी जमीन तलासने में जुटी है।वही शून्य में चली गई कांग्रेस पार्टी भी इन दिनों नए लोगो को पार्टी में शामिल कर कर पार्टी औऱ पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश कर रही है।

इसी कड़ी में मसूरी कांग्रेस ने भी आज शहीद स्थल झूलाघर पार्टी कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर मसूरी  में कोरोना कॉल के दौरान  मसूरी में पत्रकारों के द्वारा जनहित में खबर ऒर कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया ।

इसी दौरान पूजा लाल ने अपने कई साथियों के साथ के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । पूर्व में आम आदमी पार्टी जॉइन करने के सवाल पर  पर पूजा लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी मसूरी ओर उत्तराखंड के लोगो को घर घर जाकर टोपी पहनाने का काम कर रही है।मेने औऱ मेरे साथियों ने कभी भी आम आदमी पार्टी जॉइन नही की थी। आज मेने   कांग्रेस पार्टी की नीति औऱ विचारों से प्रभावित होकर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। औऱ में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी हित के लिए हमेशा काम करूँगी।

इस मौक़े पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा किभाजपा द्वारा पारित किसान कानून किसानों के हितों के विपरीत है। सोनिया गांधी जी के आह्वान पर पूरे देश मे कांग्रेस किसानों के समर्थनऔऱ इस काले कानून के विरोध  में राज्यपाल आवास कूच करेगी इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस भी कल 15 जनवरी को राज्यपाल आवास  कूच करेगी।

मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रावल ने कहा कि आज 225 लोगो ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस पर अपनी आस्था जाहिर की है में सभी लोगो का ह्रदय से स्वागत करता हूं।  कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका सभासद विनोद सेमवाल ने किया।

इस मौके पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व मसूरी छावनी परिषद अध्यक्ष  सभासद महेश चंद्र मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल पूर्व पालिका सभासद विनोद सेमवाल शिवानी भारती भरोषी रावत मुकेश राव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *