देहरादून I पीसीएस की तैयारी कर रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उक्त महिला उत्तरकाशी की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि 2013 में आरोपी अभिषेक उत्तरकाशी में एनबीसीसी कंपनी में कार्यरत था और वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।
दोनों में दोस्ती हो गई। अभिषेक ने कई बार महिला के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा। जिसे उसने मान लिया। इसके बाद आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता के साथ एक होटल मेंदुष्कर्म किया। राज्यमंत्री रेखा आर्य के हस्तक्षेप के बाद उत्तरकाशी में अभिषेक चौहान निवासी गोमती नगर लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आज मीडिया के सामने पीड़िता ने ये बातें बताई। बताया कि आरोपी ने 21 नवंबर 2014 अपने माता-पिता और बहन के उत्तरकाशी आने की बात की और महिला के जन्मदिन को साथ में मिलकर मनाने की बात कही। इस पर महिला अभिषेक द्वारा बताए गए होटल सत्यम में पहुंची। जहां अभिषेक ने परिवार वालों को आने में थोड़ा वक्त लगने की बात कही और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
दवा खिलाकर करवाया गर्भपात
महिला के बेसुध होने के बाद अभिषेक ने बल पूर्वक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने चीखने की कोशिश की तो आरोपी में उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। जिससे वह दम घुटने से बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को यह बात बताने और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर अभिषेक ने उसे अपने रसूख का हवाला और परिवार की इज्जत की बात कहकर चुप रहने को कहा। कहा कि वह यह सब भूलकर पीड़िता से शादी करेगा।
इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई और जब यह बात अभिषेक को पता चली तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। अभिषेक द्वारा सितंबर 2017 तक विवाह का आश्वासन देते हुए हरिद्वार और देहरादून के होटलों में संबंध बनाए। पीड़िता द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपी द्वारा उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।
इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई और जब यह बात अभिषेक को पता चली तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। अभिषेक द्वारा सितंबर 2017 तक विवाह का आश्वासन देते हुए हरिद्वार और देहरादून के होटलों में संबंध बनाए। पीड़िता द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपी द्वारा उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।
पीड़िता को दी गई जान से मारने की धमकी
इसके बाद अभिषेक पीड़िता को गाजीपुर की एक कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कहकर वहां ले गया। वहां किराए पर कमरा लेकर शादी का झूठा वादा कर कई बार संबंध बनाए। सितंबर 2019 को अभिषेक के पिता अरुण सिंह पीड़िता के माता-पिता से मिलने की इच्छा एंव विवाह की तैयारियों की बात कहकर उत्तरकाशी पहुंचे। वह प्रार्थिनी को भी अपने साथ लेकर पहुंचे थे।
पीड़िता ने उनसे कुछ दिन घर पर रुकने की बात कही तो उन्होंने उसे पूरे परिवार सहित अगवा करवाने और जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह बुरी तरह डर गई। 22 नंवबर 2019 को आरोपी अभिषेक के मोबाइल से कॉल आई। दूसरी ओर से बात कर रही लड़की रिद्धिमा सिंह पुत्री अनूप सिंह निवासी उत्तर प्रदेश ने पीड़िता को धमकाया। कहा कि वह अभिषेक से शादी करने वाली है।
अगर शादी में टांग अड़ाई तो वह अभिषेक के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिवार वालों को मरवा देगी। इसके बाद पीड़िता ने पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस में की। मामले में पुलिस ने अभिषेक, अरुण सिंह और रिद्धिमा सिंह को आरोपी बनाया है। मामले की जांच की जा रही है।

