ब्रेकिंग,, स्थानीय कलाकरों ने किया विंटर लाईन कार्निवाल का बहिष्कार अपनी मांगो को लेकर कल 24 दिसम्बर को इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर उपवास,,,,,,,,

मसूरी,23,दिसम्बर, मसूरी के स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों ने मसूरी में होने वाले विंटर लाईन कार्निवाल का बहिष्कार कर दिया है।
मसूरी के स्थानीय संस्कृतिकर्मियों ने अध्यक्ष विंटर लाईन कार्निवाल जिलाधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर विंटर लाईन कार्निवाल के बहिष्कार की घोषणा की है।उन्होंने पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि स्थनीय कलाकारों के साथ शासन द्वारा छल किया जा रहा है।2 दिन पहले

उपजिलाधिकारी द्वारा कलाकारों के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों का मानदेय तय कर लिया जाता है।जिसके चलते कलाकर प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी स्वरूप गाड़ी वाद्ययंत्रों की बुकिंग कर लेते हैं।
कार्निवाल के शुरू होने से एक दिन पहले उन्हें फोन पर सूचना दी जाती है।कि उनकी तय किया हुआ मानदेय घटा दिया गया है। जिसके चलते कलाकारों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ अपमानित भी होना पड़ रहा है।
स्थानीय कलाकार इसके विरोध में 24 दिसम्बर को इंद्रमणि बडोनी चौक पर उपवास के साथ साथ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा के साथ पुनः मसूरी में शरदोत्सव की मांग करते हैं। स्थानीय संस्कृतिकर्मीओ में फ़िल्म कार प्रदीप भंडारी इप्टा के सतीस कुमार,सुधीर डोभाल आकाशवाणी क्लब के त्रिलोक चौहान, मनोज टम्टा, सहित दर्जनों कलाकार शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *