दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते तो फ्री देंगे 600 यूनिट बिजली- दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली I दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. यही वजह है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. दिल्ली के वजीरपुर इलाके में कांग्रेस ने एक बड़ी जनसभा बुलाई. इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है.

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों को केवल 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है. हमारी सरकार अगर दिल्ली में आई तो 600 यूनिट फ्री बिजली देंगे. छोटी इंडस्ट्रीज के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. इन सबका जिक्र हमारे मेनिफेस्टो में होगा.

AAP सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5 साल पहले जिस विश्वास और ऐतिहासिक बहुमत के साथ दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनाई हमने सभी दिल्लीवासियों की उम्मीदों से ज्यादा काम किया है. आजादी के बाद से अब तक दिल्ली में जितना विकास काम नहीं हुआ उतना काम पिछले 5 साल में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने दिल्ली में किया है.

शिक्षा का बजट 3 गुना कियाः केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश में जानबूझकर प्राइवेट स्कूलों को बढ़ाया गया और सरकारी स्कूलों को खराब किया गया है, लेकिन हमने यह सूरत बदली है दिल्ली में शिक्षा के बजट को तीन गुना किया गया. दिल्ली में 20000 नए क्लास रूम बनाए गए और हमने प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सरकारी स्कूलों का रिजल्ट दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *