उत्तराखंडः द्वाराहाट में खुदाई के दौरान मिली गुफा, स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी

अल्मोड़ा I द्वाराहाट इंटर कॉलेज के ऊपर प्राचीन थरप की धूंणी में खुदाई के दौरान मजदूरों को एक गुफा मिली है। नगर पंचायत की तरफ से इन दिनों धूंणी के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत गुफा को ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करेगी।

नगर पंचायत के हाट वार्ड स्थित डीआईसी के ऊपर थरप की धूंणी है। इन दिनों यहां नगर पंचायत की तरफ से सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान मजदूरों को एक गुफा दिखी, जिससे वह भी हतप्रभ रह गए। यह गुफा डेढ़ फुट चौड़ी और सात फुट लंबी बताई जा रही है।

इसका पता चलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में धूंणी में ध्यान लगाने के लिए यह गुफा बनाई गई होगी। सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने भी गुफा का निरीक्षण किया। द्वाराहाट नगर का पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। यहां पूर्व में भी कई गुफा मिल चुकी हैं। 

धूंणी के पास गुफा मिली है। इसे भविष्य में ध्यान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र का पर्यटन विकास भी होगा। द्वाराहाट क्षेत्र आध्यात्मिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
– मुकुल शाह, अध्यक्ष नगर पंचायत द्वाराहाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *