आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर की अपनी स्थिति स्पष्ट,,,,,,

 मसूरी,16,जनवरी,आम आदमी पार्टी मंसूरी ने कुलरी स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति की स्पष्ट।

आम आदमी पार्टी ने कुलरी के एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता कर हाल में ही पार्टी छोड़ कांग्रेस में गई पूजा लाल पर अपनी स्थित की स्पष्ट प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के मसूरी शहर महामंत्री अंकुर सैनी ने  पत्रकारों को बताया कि पूजा लाल अपनी मर्जी से आम आदमी पार्टी में जुड़ी थी आम आदमी पार्टी किसी  को भी जबरदस्ती पार्टी में नही जोड़ती पूजा लाल ने जो बयान दिया है कि आम आदमी पार्टी जबरदस्ती लोगो को पार्टी  में जोड़ रही है आम आदमी पार्टी उनके बयान को सिरे से खारिज करती है।

अंकुर सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड तेजी से जनाधार बढ़ रहा है।जिसको देख कांग्रेस और भाजपा घबरा गई आम आदमी पार्टी आने वाले समय मे उत्तराखंड में अपनी सरकार बंनाने जा रही है।

प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी की भावना गोस्वामी, कमलेश सुदेश ,हरपाल ,सुमित,सोनी नितिन,दीपेन्द्र भंडारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *