मसूरी,19,जनवरी, मसूरी कुलरी बाजारआबादी क्षेत्र हीरा भवन के निकट गुलदार के बच्चें मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल।
कुलरी माल रोड के निकट आबादी क्षेत्र में गुलदार के बच्चे खेलते दिखे जिससे कि क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।आज सुबह जब हीरा भवन के लोग सुबह7 बजे अपने काम पर जा रहे थे तो रोड पर दो गुलदार के बच्चे खेलते नजर आए लोगो के जमा होने पर बच्चे पास के ही एक पेड़ पर चढ़ गए।
प्रत्यक्षदर्शी निखिल ले बच्चों की की वीडियो बना ली निखिल ने बताया कि जब वहाँ काम से बाजार की तरफ जा रहा था बच्चे रोड पर खेल रहे थे शोर होने पर बच्चे पास के पेड़ पर चढ़ गए।बता दे कि इससे पहले भी ठीक इसी जगह पहले भी एक गुलदार का बच्चा मृत अवस्था मे मिला था।
गुलदार की धमक से क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है लोगो का कहना है कि इससे पहले भी यहाँ गुलदार को देखा गया है।अब सुबह ही सड़क पर गुलदार के बच्चों का सड़क पर होने से खतरा औऱ बढ़ गया है।
