नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 का बजट पेश किया जिसमें उन्होंने कई अहम एलान किए इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए बिंदुबार इसके बारे में बताया और कहा कि सरकार की मंशा सभी का ख्याल रखने की है और इसके लिए तमाम आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा,बजट में जिन नए रीफॉर्म्स का ऐलान किया गया है, वो हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के प्रमुख क्षेत्र होते हैं, एग्रीकल्चर, इंफास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी। इम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ाने के लिए इन चारों बिंदुओं पर इस बजट में बहुत जोर दिया गया है।
कृषि और किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि किसान की आय दोगुनी हो, इसके प्रयासों के साथ ही, 16 एक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने का काम करेंगे, बजट में कृषि क्षेत्र के लिए Integrated approach अपनाई गई, जिससे परंपरागत तौर तरीकों के साथ ही हॉर्टिकल्चर, फिशरीज, एनीमल हस्बेंड्री में वैल्यू एडिशन बढेगा और इससे भी रोजगार बढ़ेगा।

