मसूरी,प्राधिकरण हुआ सख्त झडिपानी में किया अवैध निर्माण सील चार जगह औऱ होगी कार्यवाही,,,,,,

मसूरी,11,फरवरी-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मसूरी में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर सख्त नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में आज प्राधिकरण ने मसूरी में हो रहे अवैध निर्माणों में से चार निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग के आदेश जारी कर।सीलिंग की कार्यवाही को अमलीजामा पहनाते हुए झडिपानी में हो रहे एक अवैध निर्माण को प्राधिकरण के टीम के साथ सील किया।

इस मौके पर प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्राधिकरण मसूरी में हो रहे  अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने आमलोगों की राहत देने के लिये मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण कर ऑनलाइन सुविधा कर दिया है।साथ ही कंपाउंडिंग को भी ऑनलाइन सुविधा से जोड़ दिया हैं।उसके बाद भी मसूरी में लगातार अवैध निर्माण जारी है।जिनको बख्सा नही जाएगा।इसी को जारी रखते हुए आज उन्होंने झडिपानी में सीलिंग की कार्यवाही की है।इसके साथ ही कैमल्स बैक रोड बार्लोगंज में भी चार अवैध निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी।पर्याप्त पुलिस बल की कमी के चलते बचे हुए अवैध निर्माणों पर कार्यवाही रोक दी गई है पुलिस बल के उपलब्ध होते ही उन पर भी जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
पालिका की टीम में सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता, जे, ई,अधिकारी,सहित प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *