मनीष सिसोदिया बोले- बेचैनी तो होगी ही, डिप्टी सीएम की मां और पत्नी ने कहीं ये बातें

नई दिल्ली. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनाव परिणाम आने से ठीक पहले ही कहा कि, ‘रिजल्ट से पहले बेचैनी तो होगी ही, लेकिन जीत का भरोसा भी है. हम जीत को लेकर निश्चिंत हैं क्योंकि हमने 5 साल काम किया है. बिना किसी डर के काम किया है, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया है. टाइम बढ़ने दीजिए फिर विपक्ष की सीटें भी घटेंगी.’

मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया ने कहा कि – अच्छा रिजल्ट आएगा, बहुत अच्छी उम्मीद कर रहे हैं. सुबह उठकर डेली हम लोग पूजा कर रहे हैं. 11-12 बजे तक रिजल्ट आ ही जाएगा. सिसोदिया की मां ने कहा कि, ‘जीत की पूरी उम्मीद है. पब्लिक हमारे साथ है. काम किया है. आशीर्वाद देना हमारा काम है’. उन्होंने जोर देकर कहा कि, निश्चित रूप से अच्छा काम करने के कारण बहुत उम्मीदें हैं. पिछली बार से अधिक बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *