नई दिल्ली। मनोज तिवारी बोले- मैं अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उन्हें साधुवाद देता हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश सर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल जी को बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद कि वो दिल्ली की आंकाक्षओं को पूरा करते हुए उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे। हमारी अपेक्षाएं खरी नहीं उतरी हम उसकी समीक्षा करेंगे। लगभग-लगभग दिल्ली का काउंटिग समाप्ति की तरफ है। बीजेपी को 7 सीटें मिली हैं। अब तो कभी-कभी ऐसा होता ही कि जब आपके पक्ष में निर्णय ना हो तो निराशा भी होती है लेकिन यही समय धैर्य का भी होता है। मैं कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि निराश नहीं होना है।

