मार्च,19,
कोरोना वायरस के चलते आईसीएसई बोर्ड ने भी सीबीएसई की तरह परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह परीक्षाएं समीक्षा के उपरांत 31 मार्च के बाद कराई जाएंगी। यह जानकारी अधिकारी ने दी है।

बोर्ड के सीईओ की ओर से सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन से संबंध स्कूलों को जारी निर्देश में कहा गया है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए 19 मार्च से 31 मार्च तक की परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है। सीबीएसई भी अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर चुका है।