(मसूरी, ) मंसूरी के बोर्डिंग स्कूलों के पांच छात्रों में कोरोना वायरस के लक्षण,,,,,,,

मसूरी,18,मार्च,पहाड़ो की रानी मसूरी भी कोरोना वायरस से की चपेट में आने से बच ना सकी  पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में दो सन्दिग्ध ट्रेनी सामने आये।वही
 बुधवार को मसूरी के विभिन्न स्कूलों के पांच बच्चों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसलिए उन्हें संदिग्ध मानते हुए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें से दो बच्चे जर्मनी, एक बच्चा इटली, एक बच्चा बैंकॉक और एक बच्चा दुबई से लौटा है। ये सभी बच्चे मसूरी के बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ते हैं।

कोरोनेशन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चे अभी संदिग्ध हैं। कल उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *