मसूरी,19, पहाड़ो की रानी मसूरी भी कोरोना वायरस के दंश से अछूती नही रह पायी हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री प्रसासनिक अकादमी मसूरी में दो आई एस ट्रेनी औऱ मसूरी के बोर्डिंग स्कूलों में पाँच बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद मसूरी के स्थानीय निवासियों में भी ख़ौफ़ नजर आने लगा है।
मसूरी घूमने के लिए रोज देश विदेश से सैकड़ो पर्यटक आते है जिनके माध्यम से कोरोना वायरस एक जगह से दूसरी जगह आराम से पहुँच सकता है।
इसी को देखते हुए मसूरी के होटल व्यवसायी संजय अग्रवाल ने अपने होटल माल पैलेस को 31 मार्च तक के लिए बाहर से आने वाले पर्यटको के लिए बंद कर दिया है।
संजय अग्रवाल ने बताया की जैसे कि कोरोना वायरस लोगो के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुँच सकता है।इसी को देखते हुए उन्होंने अपनी औऱ अपने स्टाफ की सेफ्टी को देखते हुए एतिहात के तौर पर उन्होंने अपना होटल 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।

