मसूरी,(देखिये विडियो) लॉक डाउन में दिहाड़ी मजदूर दो वख्त की रोटी के लिए है मजबूर भूखे रह कर कर रहे गुजरा कोई नही है देखने वाला,,,,,,,,,,

मसूरी,25,मार्च, कोरोना वायरस के चलते सरकार ने 21 दिन का पूरे भारत मे लॉक डाउन का एलान कर दिया।इस सब के बीच  पहाड़ो की रानी मसूरी में  दिहाड़ी मजदूर एक वख्त की रोटी  लिए  मजबूर है।
पहाड़ो की रानी मसूरी में लॉक डाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।मसूरी में बाहर से आकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सैकड़ो की तादाद में मजदूर है।जो रोज काम करके अपने लिए दो वख्त की रोटी का इंतज़ाम करते हैं। मसूरी में लॉक डाउन होने से मजदूरों के सामने रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया हैं। कई मजदूर अपनी झूगी झोपड़ीयो में लॉक डाउन में काम नही होने के कारण भुखमरी के दौर से गुजर रहे है।मसूरी ही बारह कैची रोड पर सैकड़ो मजदूर रहते हैं।जो दो वख्त की रोटी के लिए रोने के लिए मजबूर हैं। लॉक डाउन होने के बाद उनकी खबर लेने अभी तक  कोई भी सरकारी नुमाइंदा नही पहुँचा हैं। वहाँ रहने वाले शम्भू शर्मा का कहना है। कि जो भी उनके पास पैसे थे वो सब खत्म हो गए हैं।सरकार ने 7 से 10 राशन की दुकानें तो खोल रखी है।मगर  पैसे की किल्लत की वजह से वो राशन नही ले पा रहे हैं।

औऱ जिस ठेकेदार के पास वो काम करते थे वो भी उनकी कोई मदद नही कर रहा।ऐसे में वो किसी तरह से अपना गुजारा कर रहे हैं। वही रहने वाली गुँजन देवी ने बताया कि जिस घर मे वो काम करती थी उन्होंने 2 तीन किलो चावल दिए थे ।उनके परिवार में 5 बच्चे है जो भी चावल मिले थे वो सब खत्म हो गए अब उन्हें भूखे रह कर गुजारा करना पड़ रहा है। ऐसे ही खड़क बहादुर राम लाल,वीरेंद्र, नंदा देवी शेर बहादुर के साथ दर्जनों मजदूर मसूरी में लॉक डाउन के  दौरानभुखमरी का सामना कर रहे हैं।जिनकी सुध ना तो कोई सामाजिक संगठन ना ही  सरकार ले रही है।सरकार ने वैसे तो घोषणा कर दी है।कि उत्तखण्ड के हर मजदूर के खाते में एक हजार रुपये। की मदद की जाएगी लेकिन सरकार की इस योजना का फायदा सिर्फ उन मजदूरों को ही मिलेगी जिनका रजिस्ट्रेशन हैं। मसूरी के साथ साथ पूरे उत्तखण्ड में हजारों असंगठित छेत्र के मजदूर हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई नही है।सरकार को चाहिए कि लॉक डाउन के इन 21 दिनों में शासन प्रसाशन के द्वारा जल्द से जल्द इन मजदूरों का चिन्हीकरण करके इनको हर सम्भव मदद पहुचाये नही तो इन मजदूरों पर भूखे मरने के अलावा कोई रास्ता नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *