मोदी बोले- महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था, कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश

नई दिल्ली I कोरोना वायरस से जंग का ऐलान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से मुखातिब हुए. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से बात की. प्रधानमंत्री ने काशी के लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में बताया और कहा कि 21 दिन में हम ये युद्ध जीत लेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था, कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है.

पीएम मोदी ने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं. हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए.

देश को संबोधित करने के एक दिन बाद बुधवार को काशी के लोगों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण महारथी, सारथी थे, आज 130 करोड़ महारथियों के बलबूते पर हमें कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतना है. इसमें काशीवासियों की बहुत बड़ी भूमिका है.

पीएम ने बताया- काशी देश को क्या सिखा सकती है
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी का अनुभव शाश्वत, सनातन, समयातीत है और इसलिए, आज लॉकडाउन की परिस्थिति में काशी देश को सिखा सकती है- संयम, समन्वय, संवेदनशीलता. काशी देश को सिखा सकती है- सहयोग, शांति, सहनशीलता. काशी देश को सिखा सकती है- साधना, सेवा, समाधान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *