मसूरी,कोरोना वायरस के चलते पूरे देश के साथ पहाड़ो की रानी मसूरी में भी 21 दिन का लॉक डाउन हो गया है । जिससे मसूरी के दैनिक मजदूरों का दो वख्त की रोटी के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे ही दैनिक मजदूर मसूरी बारह कैंची रोड पर भी भूख का सामना कर रहे थे ।जिनकी सुध लेने वाला कोई नही था।
कल असली खबर में मजदूरों की स्थिति को वरियता से छापा गया था।खबर को पढ़ कर मजदूरों की मदद कई लोग आगे आये। आज 26 तारीख को ट्रेडर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल महामंत्री जगजीत कुकरेजा असली खबर संपादक दीपक कुमार के साथ एडवोकेट यस गुप्ता ने 30जरूरतमंद मजदूरों को राशन आटा चावल तेल मसाले औऱ बच्चों को बिस्किट वितरित किये ।
इस मौके पर रजत अग्रवाल ने बताया कि ये हमारे पास जरूरतमंदों के फोन आ रहे हैं।ये सिलसिला रूकेगा नही कल इसी कड़ी में बुचर खाने में भी 35 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया जाएगा।
