मसूरी,27,मार्चपहाड़ो की रानी मसूरी से कोरोना का ख़ौफ़ कम होने का नाम नही ले रहा अभी लन्दन से मसूरी आयी सीनियर सिटीजन की रिपोर्ट नेगेटिव आयी ही नही थी कि मसूरी में एक औऱ संदिग्ध मामला सामने आया है।
स्टर्लिंग रिसोर्ट में कार्यरत नागालैंड निवासी एक महिला कर्मचारी में भी कोरोना जैसे लक्षण सामने आए हैं।महिला को मसूरी कम्युनिटी अस्पताल में इलाज के लिए लिए लाया गया जहाँ से उसे अस्पताल द्वारा देहरादून रेफर कर दिया।लेकिन 108 एम्बुलेंस के उपलब्ध ना होने पर ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने आपदा प्रबंधन को फोन किया। बताया जा रहा है कि आपदा प्रबंधन से भी एम्बुलेंस उपलब्ध नही हो पायी।

पालिका सभासद जसवीर कौर ने बताया कि जब उन्होंने 108 को फोन किया तो पता चला कि 108 चकरौता गई हुई हैं। पालिका सभासद जसवीर कौर ने बताया कि आपदा प्रबंधन से बात करने परआपदा प्रबंधन ने सुबह एम्बुलेंस भेजने की बात की दूसरी ओर बताया जा रहा है किजो लड़का पीड़ित को अस्पताल लाया था उसको भी अस्पताल द्वारा यह कह कर घर भेज दिया गया कि गर्म पानी से नहा कर सोना।ऐसे में अगर उक्त महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव। आता हैं तो जिस लड़के ने पीड़ित को अस्पताल पहुँचाया है।उसकेभी कोरोना वायरस की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती हैं।बरहाल खबर लिखे जाने तक पीड़ित कम्युनिटी अस्पताल में ही थी।