(मसूरी,,)नही मान रहे लोग तफरी के लिए घूम रहे कैमल्स बैक रोड उपजिलाधिकारी हुए सख्त तफरी कर रहे युवकों को मौके पर ही दी सजा,,,,,,,,,

मसूरी,13,अप्रैल, पहाड़ो की रानी मसूरी में लॉक डाउन को मजाक बनाया हुआ हैशासन प्रशासन के लाख अपील करने के बाद भी लोग घरों में नही बैठ रहे।इसी के चलते अब शासन
प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में आज उपजिलाधिकारी ने कैमल्स बैक रोड पर दो युवकों को चेतावनी के बाद भी दूसरी बार रोड पर तफरी करते हुए पकड़ लिया।उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने युवकों को जब रोड पर घूमने का कारण पूछा तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये।औऱ तरह तरह के बहाने बना उपजिलाधिकारी को बरगलाने लगे। जिसको देख उपजिलाधिकारी ने दोनों युवकों को मौके पर ही सौ दंड बैठक लगाने की  की सजा दी। उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने मसूरी की जनता से अपील की है। वो बेवजह घरों से बाहर ना निकले जिससे उन्हें सख्ती ना अपनानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *