ब्रेकिंग,,( देखिए वीडियो) उपजिलाधिकारी मसूरी के कार्यालय में तैनात होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ गटक कर की आत्महत्या,,,,,,,,,

मसूरी,25,अप्रैल, मसूरी में उपजिलाधिकारी के  कार्यलय में तैनात होमगार्ड के जवान जहरीला पदार्थ गटक कर की आत्महत्या।
  पहाड़ों की रानी मसूरी में उपजिलाधिकारी के कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवान रोशन ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।
बता दे कि रौशन उपजिलाधिकारी के कार्यालय में तैनात था औऱ लॉक डाउन के दौरान उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी के साथ अक़्सर  मसूरी में लॉक डाउन के पालन करवाने में ड्यूटी पर तैनात नजर आता था।
आज सुबह जब रोशन ड्यूटी पर नही पहुँचा तो सहकर्मियों ने पुलिस के साथ रोशन के घर जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था।पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजे तोड़कर देखा तो रोशन अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ था।

पुलिस ने रोशन को तुरंत सिविल अस्पताल पहुचाया जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि मृतक का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।उन्होंने कहा कि  प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण जहरीला पदार्थ  खाना लग रहा है।बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही कहा जा सकता है। पुलिस जाँच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *