गत रात्रि कैम्पटी पुलिस ने 728 ग्राम अफीम के साथ उत्तरकाशी रोड खेराड के निकट 4 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ये चारों लोग उत्तरकाशी से विकासनगर रोड के जरिये हरियाणा की औऱ जा रहे थे ।पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में ये चारो लोग हरियाण के रहने वाले है।इनमें धर्मवीर पुत्र, काशीराम, कुरुक्षेत्र निवासी, राजेश कुमार पुत्र फूल सिंह कुरुक्षेत्र, संजीव कुमार पुत्र जयकिशन निवासी जगाधरी, प्रवीण कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी जगाधरी,कैम्पटी थाना प्रभारी कविता रानी ने बताया कि
इन चारों के पास से क्रमशः186,172,188,182,कुल 728 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इनके विरुद्ध 8/11, 188,लोक आपदा प्रबंधन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कैम्पटी थाना प्रभारी कविता रानी, एस आई,हाकम सिंह, कांस्टेबल सिकन्दर तोमर, कांस्टेबल वीरेन्द्र तोमर शामिल थे।

