भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी ने स्थापना दिवस सप्ताह पर दो पालिसी धारकों को सम्मानित किया।

मसूरी। भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी ने निगम के 67वें स्थापना दिवस  सप्ताह के अवसर पर पॉलिसी धारकों को किया सम्मानित किया है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल एवं प्रशासनिक अधिकारी अल्का गुसांई ने उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी और होटलियर रजत कपूर को शाल एवं स्मृति चिन्ह भंेट कर सम्मानित किया गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम के 76वे स्थापना दिवस सप्ताह के तहत बीमा धारकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बोलते हुए बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता नरेंद्र साहनी ने कहा कि रजत कपूर और संदीप सहानी का परिवार गत 50 वर्षों से अधिक समय से भारतीय जीवन परिवार जीवन बीमा निगम से जुड़ा हुआ है। मसूरी बीमा शाखा के प्रारंभ होने के पूर्व भी रजत कपूर के दादा प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय डीआर कपूर पिता अनिल कपूर, माता मीना कपूर, तराना कपूर भारतीय जीवन बीमा निगम से जुडे वहीं दोनों पुत्र भारतीय जीवन निगम के पॉलिसी धारक रहे हैं। और आज भी वर्तमान समय में कपूर परिवार की चौथी पीढी की एआईसी सेवा कर रहा है। वहीं संदीप साहनी का परिवार भी गत पचास साल से भारतीय जीवन बीमा निगम का पालिसी धारक है, उनके पिता कुलदीप राज साहनी, माता सुदर्शन साहनी, चाचा बलराज साहनी, उनकी पत्नी दीपाली साहनी, पुत्री अनन्या साहनी आदि का परिवार की निगम तीसरी पीढ़ी की सेवा कर रहा है और वर्तमान में भी दोनो के परिवारों के सदस्य एलआईसी पॉलिसी धारक है रहे हैं। शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने संदीप साहनी ओर रजत कपूर जैसे ग्राहकों को  एलआईसी की धरोहर बताया। जिनका वह सम्मान कर लोगो को मिसाल देते है।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि 1 सितंबर 1956 को 245 प्राइवेट बीमा कंपनियों को मिलाकर भारतीय जीवन बीमा निगम का गठन किया गया था। आज एलआईसी के करोडों की संख्या में पॉलिसी धारक है। जीवन बीमा की अन्य कम्पनियों के क्लेम देने में एलआईसी नंबर एक स्थान पर है। उन्होंने कहा कि लोगों का पैसा लोगों के कल्याण व सभी नागरिकों के लिए जीवन बीमा की सुरक्षा की मौलिक उद्देश्यों के साथ एलआईसी की स्थापना महज 5 करोड़ की रकम से की गई थी। एलआईसी ने अंडोमेंट, माइक्रो फाइनेंस दुर्घटना बीमा सहित अनेक कल्याण कारी योजनाओं में जनता का विश्वास जीता है। एलआईसी राष्ट्र के निर्माण में भारत सरकार के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर  मसूरी शाखा के प्रबंधक समर्थ अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी अलका गुसाई, नरेंद्र साहनी आदि उपस्थित रहे। रजत कपूर और संदीप साहनी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *