देश में पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत, 42 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज

नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. अबतक इस जानलेवा संक्रमण के करीब 42 हजार मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 42 हजार 533 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 1373 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 11 हजार 707 लोग ठीक भी हुए हैं. बड़ी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत हुई है. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?
स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 548, गुजरात में 290, मध्य प्रदेश में 156, राजस्थान में 71, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43, आंध्र प्रदेश में 33, पश्चिम बंगाल में 35, तमिलनाडु में 30, तेलंगाना में 29,  कर्नाटक में 25, पंजाब में 21,  जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 5, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 4, असम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *