नीलकंठ यात्रियों के दल पर हाथी का हमला, युवक को पटक कर मार डाला

ऋषिकेश। नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हाथी ने हमला कर दिया। एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि 12 यात्रियों का दल शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए दिल्ली से नीलकंठ आया था। मंगलवार की अल सुबह करीब 3:00 बजे ये यात्री दल नीलकंठ पैदल मार्ग से वापस लौट रहा था। 
इसी बीच अंधेरे में झाड़ी में छिपे एक हाथी ने यात्रियों पर हमला कर दिया। हाथी ने ऋषभ कुमार (21 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जे 21 गली नंबर 4 ,घाटी रोड, पंजाबी बस्ती, आनंद प्रभात करोल बाग दिल्ली को पटक कर मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *