चुनाव को कांग्रेस ने कसी कमर, 18 मार्च तक घोषित हो सकते हैं प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस ने चुनावी कार्यक्रम से संतोष जताया है। साथ ही यह भी कहा है कि कांग्रेस जनता में चल रही परिवर्तन की भावना को धरातल पर उतारने को पूरी तरह तैयार है। 

कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। विकास कार्यो को मुद्दा बनाकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। 16 मार्च को राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा से प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी हो जाएगा। 

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने और पहले चरण में ही प्रदेश में चुनाव होने के साथ ही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। भाजपा की प्रदेश व केंद्र की मोदी सरकारी राष्ट्रभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने की कोशिश कर रही है। भावनात्मक रंग देकर इसे मुद्दा बनाया जा रहा है, कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। 

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी और देश को बनाने के लिए काफी शहादत दी है। इसकी पीड़ा को राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से अधिक कोई नहीं समझता। कांग्रेस का मुख्य एजेंडा मोदी सरकार के जनता से किए चुनावों के दौरान के वादे रहेंगे जो अभी तक पूरी नहीं हो पाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *