बढ़ती तोंद ने कर दिया है परेशान तो अवश्य करें यह योगासन

मोटापा आज के समय में एक महामारी का रूप ले चुका है। भारत में चाहे बच्चे हों या बड़े, पुरूष हों या महिला, हर कोई इसकी जद में आ चुका है। कुछ लोग तो मोटापे से निजात पाने के लिए डाइटिंग, दवाइयां या अन्य कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन बहुत अधिक लाभ नहीं होता। अगर आपका नाम भी ऐसी ही लिस्ट में शुमार है तो आप कुछ योगासनों का अभ्यास करके अपने वजन को बेहद आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में−

ताड़ासन-
ताड़ासन सिर्फ लम्बाई बढ़ाने में ही मददगार नहीं है, बल्कि योगासन के प्रारंभ में इसका अभ्यास किया जा सकता है क्योंकि इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और व्यक्ति का शरीर व्यायाम के लिए तैयार होता है। साथ ही साथ इससे मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अभ्यास के लिए सर्वप्रथम दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को कंधे की सीध में फैलाएं और फिर ऊपर की ओर उठाएं। इस स्थिति में आपके हाथ ऊपर की ओर तने हुए हों और आपके एड़ी भी जमीन से ऊपर हों। अब पंजों पर बल देते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस दौरान शरीर का सारा भार पंजों पर ही हो। कुछ क्षण इस स्थिति में रूकने के बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं। 

पादहस्तासन−

पादहस्तासन का अभ्यास करने के दौरान पेट के सभी अंगों का मसाज होता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। पेट बढ़ने की एक मुख्य वजह पाचन क्रिया का सही तरह से काम न करना भी होता है। इसलिए पेट को कम करने के लिए पादहस्तासन का अभ्यास अवश्य किया जाना चाहिए। इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों पैरों को आपस में मिला लें। अब सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं। याद रखें कि इस दौरान कंधे कानों से सटे हों। अब सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और माथे को घुटनों के बीच में लगाने की कोशिश करें लेकिन इस प्रक्रिया में घुटने को बिल्कुल भी न मोड़ें। अब जितनी देर संभव हो, इस स्थिति में रहें और फिर वापिस सामान्य अवस्था में लौट आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *