प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस के तलाक पर बहन परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, बताई खबर की सच्चाई

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक लेने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक मैग्जीन ने इस बात का दावा किया था। हालांकि, इस खबर को प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने पूरी तरह से नकार दिया था। अब प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
बातचीत में परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि- मैग्जीन में छपा आर्टिकल बहुत ही बकवास था। हालांकि, मेरा इस पर जो भी रिएक्शन है वो परिवार के बीच ही रहेगा । मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पब्लिक के लिए नहीं है। 


परिणीति ने इंटरव्यू में आगे कहा कि अगर उन्हें पब्लिकली कोई बयान देना होता तो वह इस मामले पर ट्वीट करती। परिणीति कहती हैं कि उस मैग्जीन ने भी वो आर्टिकल हटा दिया है। इसका मतलब वह एकदम बकवास और फर्जी था।  

मां ने भी दिया था रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी बेटी और तलाक पर रिएक्शन दिया था। मधु चोपड़ा से जब इस खबर पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था-  यह इस बारे में बात करने का सही वक्त नहीं है। 


तलाक की खबर के बाद प्रियंका ने जोनस ब्रद्रर्स के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के छोटे भाई फ्रैंकलिन जोनस की ग्रेजुएशन की फोटो भी शेयर की थी। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा के सास-ससुर भी नजर आ रहे थे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *