देश को संकट में डाल रही है कांग्रेस, घोषणापत्र इसका उदाहरण: योगी आदित्यनाथ

रुड़की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांगेस के घोषणा पत्र को देश के साथ धोखा बताते हुए कहा कि देशद्रोह कानून को समाप्त करने की बात कही गई है। ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त नागरिक कांग्रेस को वोट क्यों देगा। कहा कि कांग्रेस को आतंकवादियों से ही वोट मांगने चाहिएं।

गुरुवार को हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और नैनीताल सीट से मैदान में उतरे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समर्थन में उन्होंने क्रमश: रुड़की (हरिद्वार) और काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में जनसभाओं को संबोधित किया।  रुड़की में आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही एजेंडा है देश का विकास। दूसरी ओर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सबके सामने है। केरल की जिस सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन किया, वहां पर कांग्रेस उस मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ रही है, जिसने देश को विभाजित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *