मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस सत्ता से हुई बाहर

रुड़की। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया। गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस ही सत्ता से बाहर हुई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरिद्वार जिले के मंगलौर और उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में चुनावी सभा की। 

मंगलौर में उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले तरह तरह के काम करके देश को गुमराह करने का काम किया। चुनाव से पहले मोदी ने जो वादे किए वो जमीन पर नहीं उतारे। भाजपा ने पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया।

चुनाव से पहले मोदी वायदों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी का कोई भी दांव पेच काम नहीं आएगा। भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *