कटरा I कांग्रेस के चुनाव स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को जम्मू-कश्मीर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. कटरा पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू को श्रद्धालुओं ने घेर लिया और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. बताया जा रहा है कि सिद्धू नवरात्रि के पहले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे.
नवजोत सिंह सिद्धू के हुए इस विरोध को जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने जायज ठहराया है. बीजेपी का कहना है कि भारत विरोधी बयानबाजी के कारण लोग सिद्धू से नाराज हैं. बता दें, पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू ने पाकिस्तान से बातचीत जारी रखने की अपील की थी. इससे करतारपुर कॉरिडोर को पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ कर चुके हैं. इन दोनों घटनाओं के बाद से ही वह बीजेपी के साथ अपनी पार्टी के निशाने पर आ गए थे.

