उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए कल होगा मतदान, इतने प्रत्‍याशी का भाग्‍य होगा ईवीएम में कैद

देहरादून। उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल पर पहले चरण में आगामी 11 अप्रैल को मतदान होगा। सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबले की संभावना है। हालांकि हरिद्वार व नैनीताल सीटों पर बसपा मुकाबले का तीसरा कोण बनने की कोशिश कर रही है। 78,56,268 मतदाता पांच सीटों पर 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की पांचों सीटों पर 112380 सरकारी कर्मचारी, पुलिस, सुरक्षाबल और होमगाडर्स तैनात किए गए हैं। प्रदेश के 11229 मतदान केंद्रों के लिए 1766 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। शेष 9463 मतदान केंद्रों के लिए बुधवार सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रदेश की नेपाल से 10 जगह लगी अंतरराष्‍ट्रीय और उत्तर प्रदेश व हिमाचल से 85 जगह लगी अंतरराज्‍यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां सीसी कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल इन सीमाओं पर सघन जांच अभियान चला रहे हैं। दो हेलीकॉप्टर भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *