राफेल पर घमासान, रक्षा मंत्री बोलीं- याचिकाकर्ताओं ने पेश किए अधूरे दस्तावेज, राहुल के आरोप कोर्ट की अवमानना

नई दिल्ली: राफेल सौदे से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाये जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को उच्चतम न्यायालय द्वारा ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने किया है कि ”राफेल की चोरी” का सच सामने आ गया है और ”चौकीदार” को सजा जरूर मिलेगी। कांग्रेस के आरोपों पर केंद्र की तरफ से रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि आज का फैसला सरकार के लिए कोई झटका नहीं हैं क्योंकि कोर्ट ने सिर्फ पुर्नविचार याचिका को स्वीकार किया है।
मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी ने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं और वो बिना सबूत के बात करने के साथ-साथ कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने जो कहा है वो कोर्ट ने नहीं कहा है। सरकार कोर्ट की आज्ञा का पालन करेगी। राहुल गांधी पढ़ते नहीं हैं बल्कि सुनी-सनाई बातों पर भरोसा करते हैं।’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शायद आधा पैराग्राफ भी नहीं पढ़ा होगा, लेकिन यहां कह रहे कि कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और यह भी कहा कि कोर्ट ने कहा है कि ‘चौकीदार चोर है’, ये कोर्ट की अवमानना ​​है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *