रोहित शेखर मौत मामला: महिला मित्र के साथ एक ही गिलास में पी थी शराब, बनी मौत का कारण

नई दिल्ली : रोहित शेखर की हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार दिल्ली पुलिस ने सुलझा ली है। एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत की दोषी उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला पाई गई है। ताजा खबर के मुताबिक रोहित तिवारी ने अपनी पत्नी के समक्ष ये स्वीकार किया था कि उसने महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर शराब पी ती इतना ही नहीं उसने एक ही गिलास में उसके साथ शराब पी थी। ये वही महिला थी जिससे अपूर्वा नफरत करती थी। 

रोहित उत्तराखंड में वोट देने के लिए गया हुआ था जब वह वापस दिल्ली लौट रहा था तब उसकी पत्नी अपूर्वा ने उसे कॉल किया था। जब अपूर्वा ने रोहित को वीडियो कॉल किया था उसने उसे नशे की हालत में देखा। जब वह घर आया तो पत्नी के पूछने पर उसने बताया कि उसने महिला रिश्तेदार के साथ एक ही गिलास में शराब पी है। 

चूंकि अपूर्वा उस महिला से नफरत करती थी इसलिए उसका शक और गुस्सा और बढ़ गया। उस रात कमरे में अपूर्वा और रोहित के बीच जमकर लड़ाई हुई। अपूर्वा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई और उसने रोहित को आखिरकार मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया। अपूर्वा को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे साकेत कोर्ट ने दो दिन के लिए पुलिस  हिरासत में भेज दिया है।

घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के बाद अपूर्वा को हत्या का दोषी पाया गया। जब पुलिस ने रोहित के शरीर पर खरोंच के निशान के बारे में अपूर्वा से पूछा तो उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अंतरंग संबंधों के दौरान के ये निशान हैं। दूसरा खुलासा ये हुआ कि उसने पुलिस को बताया कि वह 3 बजे तक अपने कमरे में नही थी वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये पता चला कि हत्या करीब 1 बजे के करीब हुई थी। 

चार घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद अपूर्वा ने आखिरकार स्वीकार कर लिया कि उसने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। उसने बताया कि पिछले काफी समय से उनका वैवाहिक संबंध मुश्किल में चल रहा था। उस रात लड़ाई काफी हद तक बढ़ गई थी जिसके बाद उसने रोहित की हत्या कर दी। 

तिवारी के नौकरों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये सामने आया कि रोहित 15 अप्रैल की रात नशे की हालत में अपने घर आया और सीधे और अपने कमरे में गया। पुलिस के मुताबिक उनके घर पर कुल 7 सीसीटीवी कैमरे थे जिसमें दो खराब थे। 
अगली सुबह 4 बजे के करीब रोहित को अपने कमरे में मृत पाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *