पीएम के खिलाफ अपने बयान पर फिर फंसे राहुल गांधी, दिल्ली की अदालत ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। अपने विवादित बयान के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिर फंसते नजर आ रहे हैं। राहुल के प्रधानमंत्री के खिलाफ दिए बयान पर दिल्ली कोर्ट ने कार्रवाई को लेकर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने पीएम के खिलाफ सैनिकों से संबंधित अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को की जाएगी।

अक्‍टूबर 2016 में तत्‍कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह सेना के खून के पीछे छिपकर दलाली कर रहे हैं। सेना को अपना काम करने दें और वह अपना काम करें। इसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें अदालत से मांग की गई कि राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति दी जाए।

राहुल गांधी के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता जोगिंदर सिंह तुली ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है किराहुल गांधी ने साल 2016 में आयोजित किसान यात्रा के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया था। जो कि देशद्रोह की श्रेणी में आता है। राहुल गांधी ने उरी हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आयोजित अपनी किसान यात्रा में कथित रूप से प्रधानमंत्री पर सैनिकों के खून की दलाली का आरोप लगाया था। हाल में राहुल गांधी ने राफेल पर एक बयान को लेकर अदालत में खेद प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *