नई दिल्ली I बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने हाल ही में बीजेपी को जॉइन किया था और आज पीएम मोदी ने सनी से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने ट्ववीट कर सनी के साथ इस मुलाकात के पलों को साझा किया. पीएम मोदी ने लिखा कि ‘सनी देओल के बारे में जिस बात ने मुझे प्रभावित किया वो है उनकी विनम्रता और एक बेहतर भारत को लेकर उनका पैशन. उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई. हम सब गुरदासपुर से उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं.’ पीएम मोदी ने सनी की फिल्म गदर के मशहूर डायलॉग को भी इस ट्वीट में शेयर करते हुए कहा कि ‘हम दोनों ही मानते हैं कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा.’
गौरतलब है कि सनी देओल अमृतसर मे आज रात को रुकेंगे और कल सुबह गुरदासपुर से नामांकन भरेंगे. आज वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल दर्शन करेंगे और कल 11:00 बजे के करीब नामांकन भरेंगे. सनी देओल कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. पार्टी ने उनको गुरदासपुर से चुनाव में उतारा है जहां से कांग्रेस के सुनील जाखड़ सांसद है और दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. सुनील जाखड़ से पहले 4 बार बीजेपी के विनोद खन्ना सांसद रहे हैं. विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद उपचुनाव में बीजेपी वहां से चुनाव हार गई थी और सुनील जाखड चुनाव जीत गए थे.

