पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढोडियाल ने पत्रकारों से बाद करते हुए कहा कि शासन प्रशासन दूसरे प्रदेशों से मसूरी आने वाले लोगो के प्रति लापरवाही बरत रहा है।जिसका खामियाजा मसूरी के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मसूरी की शान्त वादियों में आज तक कोरोना का कोई भी मामला सामने नही आया था।लेकिन जब से दूसरे प्रदेशों से मसूरी में लोगो का आना जाना शुरू हुआ है। तब से ही मसूरी में बराबर कोरोना का खतरा बना हुआ था। इसका ही परिणाम है कि आज मसूरी की शांत वादियों में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।शासन प्रशासन ने दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगो को होम कवारेन्टीन करके ही इतिश्री कर दी।जबकि सरकार के ही बनाये हुए नियम के अनुसार जितने भी लोग दूसरे प्रदेशो से आये उन्हें 14 दिनों तक शासन प्रशासन द्वारा बनाये गए कवारेन्टीन सेंटरों में रखना चाहिए था। मसूरी में ऐसा नही किया गया हमारी मसूरी उपजिलाधिकारी वा पुलिस प्रशासन से मांग है।कि जो भी लोग दूसरे प्रदेशों से मसूरी आ रहे हैं चाहे वो मसूरी के स्थानीय निवासी ही क्यो ना हो उन्हें शासन प्रशासन के द्वारा बनाये हुए कवारेन्टीन सेंटरों में 14 दिनों के लिये रखा जाए जिससे कि मसूरी की शान्त वादियों में कोरोना अपने पैर ना जमा सके।
