पुरी तट पर ‘फोनी’ तूफान ने दी दस्तक, 200 km रफ्तार, मचा सकता है तांडव

ओडिशा: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फोनी ने ओडिशा के पुरी समेत अन्य तटीय इलाकों में दस्तक दे चुका है। तूफान के आने के पहले का असर भी ओडिशा और बंगाल में दिखाई दे रहा है। हवा की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। आईएमडी के मुताबिक तूफान से विशाखापत्तनम से महज 150 किमी दूर है। तूफान की गति 150 किलोमीटर से अधिक की है। तूफान की वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई जिले प्रभावित हो सकते हैं। चक्रवात फोनी के कारण ओडिशा में अगले दो दिन रेल और विमान सेवाओं के पूरी तरह से बाधित रहने की आशंका है। करीब दो दशकों में पूर्वी तट पर सबसे गंभीर इस चक्रवाती तूफान के आज दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंचने की आशंका है। कोलकाता-चेन्नई मार्ग पर 220 से अधिक ट्रेनें शनिवार तक रद्द कर दी गई हैं।

24 घंटों के भीतर 10 लाख लोग विस्थापित, 5 हजार किचन की व्यवस्था
ओडिशा के अलग-अलग जिलों से पिछले 24 घंटों में करीब 10 लाख लोगों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उन्हें शेल्टर होम में रखा गया है। इनकी भोजन खाने की सुविधा बहाल करने के लिए 5000 किचन की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *