आज अमेठी में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका करेंगे रोड शो

अमेठी I आज थम जाएगा लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार. यूपी के रायबरेली, अमेठी, अयोध्या और लखनऊ में आज थम जाएगा प्रचार, पूरे दिन आज अमेठी में प्रियंका गांधी संभालेंगी भाई राहुल के प्रचार की कमान. अमेठी में सुबह पौने दस बजे से शाम पौने चार बजे तक होगा प्रियंका का रोड शो, राहुल गांधी भी आज अमेठी में अंतिम दिन बहन प्रियंका के साथ करेंगे प्रचार. अमेठी में आज बीजेपी भी लगाएगी पूरा दमखम. स्मृति ईरानी के लिए आज दोपहर 1 बजे रोड शो करेंगे अमित शाह, बाद में जाएंगे रीवा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *