कब्रिस्तान में मोमबत्ती जलाकर ये काम कर रहा था नशेड़ी, युवक ने दखल डाला तो उतार दिया मौत के घाट

हरिद्वार I हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मामूली कहा सुनी के चलते हत्या कर दी गई थी। 
सिडकुल थाने में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि एक मई की रात को अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी शाहजहांपुर की रावली महदूद गांव के कब्रिस्तान में टाइल्स का टुकड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस हत्यारे की तलाश में घूम रही थी। आसपास के लोगों से तथ्य जुटाने पर ऐसे लोगों को तलाशने का प्रयास किया गया इस दौरान  विकास कुमार नामक एक युवक का नाम सामने आया।

शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लक्ष्मी विहार रावली महदूद को हाईवे पर स्थित गंगोत्री धर्म कांटे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
एसएसपी के अनुसार विकास ने बताया कि वह एक मई को रात्रि में शराब पीकर कब्रिस्तान में गया था। अंधेरा होने पर उसने नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए मोमबत्ती जला रखी थी। इसी दौरान वहां एक आदमी आया वह भी नशे में था और उसने आते ही पैर मारकर मोमबत्ती को गिरा दिया।

इस पर उनमें कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान विकास ने वहां पर टाइल्स के टुकड़े से अनिल के सिर पर कई वार कर दिए। अनिल की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद विकास वहां से भाग गया।

पुलिस टीम ने विकास की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टाइल्स का टुकड़ा भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष देवराज शर्मा, उप निरीक्षक भाव सिंह चौहान, मोहन कठैत, प्रेम सिंह, सुनील सैनी, ओम प्रकाश, रोहित बरोडीया, एसओजी प्रभारी राजीव चौहान, सुंदरलाल, पदम सिंह, महेश सिंह, नरेंद्र सिंह शामिल थे। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *