पीएम मोदी ने कहा कि बीते दो-तीन दिन से राजस्थान के अलवर की एक खबर आप पढ़ रहे होंगे. वहां एक दलित बेटी के साथ दो हफ्ते पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया. लेकिन उन दरिंदों को पकड़ने के बजाय, वहां की पुलिस, वहां की कांग्रेस सरकार इस केस को ही छिपाने-दबाने में जुट गई. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी चुनाव थे इसलिए वहां की कांग्रेस सरकार, उस बिटिया को न्याय दिलाने के बजाय चुनाव बीतने का इंतजार करती रही. यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है. पीएम ने कहा कि इनके रागदरबारी भी इतने भयंकर कांड को दबाते रहे और मोमबत्तियां लेकर निकलने वाले लोगों की मोमबत्तियों से धुआं निकल रहा है. मैं अवार्ड वापसी गैंग से पूछना चाहता हूं कि अलवर की बेटी के साथ बलात्कार होने पर भी आप चुप क्यों बैठे हैं.

