उत्तराखंड: दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

चंपावत I उत्तराखंड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर-चंपावत हाईवे पर सुखिढाक के पास इनोवा गाड़ी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार संख्या (DL1RTA1912) दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। वहीं, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मृतकों की पहचान गिरीश राम पुत्र धरम राम (28) ग्राम उडखोली थाना पञ्जुला गरूढ़ बागेश्वर, सूरज सिंह मलसुनी (21) पुत्र होशियार सिंह अखोली पिथौरागढ़ और अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम मंडल निवासी सेक्टर 88 फरीदाबाद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान मृतक सूरज का भाई दीपक मलसुनी व सन्तोष राम (25) पुत्र गोविंद राम निवासी पुलखोली बागेश्वर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *