कोलकता में रोड-शो कर रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह में हिंसा की खबर आ रही है। कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट पर भाजपा प्रमुख अमित शाह के रोड शो का काफिला गुजरने के दौरान TMC और भाजपा के छात्र कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई है। बिधान सरणी पर कॉलेज हॉस्टल से अमित शाह के काफिले पर पथराव किया गया। भाजपा समर्थकों ने भवन का घेराव किया और जवाबी हमला किया। इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों ने कॉलेज हॉस्टल के बाहर आग लगा दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी है।
उधर इस हिंसा के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एक समाचार चैनल से बातचीत में शाह ने कहा कि ममता दीदी हार के डर से हमें रोकने की कोशिश कर रही हैं और हिंसा करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विवेकानंद के घर जाने से रोका गया है जिसका मुझे अफसोस है।

