मैंने अधिकारियों से कहा दुर्गा पूजा नहीं, मुहर्रम का समय बदलो: योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण तक आते-आते भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तनाव उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी की पार्टी पर एक और हमला किया है। पश्चिम बंगाल के बारासात में एक रैली में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार अल्पसंख्यक तुष्टिकरण कार्ड खेल रही है।
उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में दुर्गा पूजा और मुहर्रम एक ही दिन पड़ा। यूपी में अधिकारियों ने मुझसे पूछा क्या हमें पूजा के समय में बदलाव करना चाहिए? मैंने कहा पूजा का समय नहीं बदला जाएगा। यदि आप चाहते हैं तो मुहर्रम के जुलूस का समय बदलो।’
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश ने दुर्गा पूजा और मुहर्रम को एक साथ मनाया। मेरे राज्य में कोई हिंसा नहीं हुई क्योंकि मैंने लोगों को पूर्व चेतावनी दी थी। पश्चिम बंगाल ऐसा क्यों नहीं कर सका? यहां टीएमसी सरकार बहुत अलोकतांत्रिक है। मुझे यकीन है कि 23 मई के बाद एक राष्ट्रवादी सरकार बनेगी और पश्चिम बंगाल पर शासन करेगी।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *